• Mon. Jun 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व चरखारी में साप्ताहिक योगाभ्यास का आयोजन, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू कुशवाहा ने लोगों से योग अपनाने की अपील की

ByTen News One Desk

Jun 15, 2026
16 Views

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व चरखारी में साप्ताहिक योगाभ्यास का आयोजन, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू कुशवाहा ने लोगों से योग अपनाने की अपील की


टेन न्यूज़ !! १५ जून २०२६ !! राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो

चरखारी (महोबा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चरखारी नगर पालिका परिषद द्वारा गोवर्धन जू पार्क में साप्ताहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मंजू कुशवाहा ने प्रतिभाग करते हुए नियमित योगाभ्यास के लाभ बताए और 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने का आह्वान किया।

योगाभ्यास शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए योग प्रशिक्षक ने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” निर्धारित की गई है। प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार एवं आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार योग दिवस से पूर्व योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ सकें और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सकें।

योग प्रशिक्षक ने कहा कि वृद्धावस्था में स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यम है। योग शरीर में लचीलापन, संतुलन और मानसिक शांति बढ़ाने के साथ-साथ विभिन्न शारीरिक समस्याओं से भी राहत दिलाने में सहायक होता है। शिविर में बुजुर्गों के लिए सरल एवं सुरक्षित योगासनों तथा प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।

प्रतिभागियों को योग करते समय सही ढंग से सांस लेने के नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही उच्च रक्तचाप, जोड़ों के दर्द एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विशेष योगासन भी कराए गए।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक सुरेन्द्र कुमार, साधना, योग सहायक उमेश त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पू कुशवाहा, समाजसेवी जितेंद्र यादव, राम राजा तिवारी सहित दर्जनों लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।

रिपोर्ट : राहुल विश्वकर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!