• Tue. Jul 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने आयोजित की वर्चुअल जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनकर त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ByTen News One Desk

Jun 15, 2026
35 Views

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने आयोजित की वर्चुअल जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनकर त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश


टेन न्यूज़ !! १५ जून २०२६ !! राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो

महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने सोमवार को पुलिस कार्यालय महोबा से गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई का आयोजन किया। इस पहल के तहत जनपद के सभी पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर जनसमस्याओं के समाधान में सहभागी बने।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों से सीधे संवाद स्थापित कर प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, प्रभावी एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को शीघ्र न्याय और राहत मिल सके। साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने पर भी जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना भी है। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति सकारात्मक एवं उत्तरदायी दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए।

वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल रही, जिससे शिकायतकर्ताओं को बिना कार्यालय पहुंचे अपनी समस्याएं सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!