• Mon. Jun 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मिघौली पेयजल योजना के मरम्मत कार्य में तेजी, 30 जून तक बहाल होगी जलापूर्ति

ByTen News One Desk

Jun 15, 2026
5 Views

मिघौली पेयजल योजना के मरम्मत कार्य में तेजी, 30 जून तक बहाल होगी जलापूर्ति


टेन न्यूज़ !! १५ जून २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। ग्राम पंचायत मिघौली में वर्षों से प्रभावित पेयजल व्यवस्था को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। जल निगम ने बताया है कि पेयजल योजना के मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य में तेजी लाई गई है और 30 जून तक जलापूर्ति बहाल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अधिशासी अभियंता जल निगम ए.के. राव ने “छह साल से ठप ओवरहेड टैंक, पानी के लिए तरस रही 20 हजार की आबादी” शीर्षक से प्रकाशित समाचार के संदर्भ में स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत मिघौली, विकास खंड छिबरामऊ की पेयजल योजना का निर्माण वर्ष 2014-15 में पूर्ण कर लिया गया था तथा इसका संचालन एवं रखरखाव ग्राम पंचायत को हस्तांतरित किया गया था।

उन्होंने बताया कि शासन की नई गाइडलाइन के तहत अब पेयजल योजनाओं के संचालन, अनुरक्षण एवं मरम्मत की जिम्मेदारी चयनित फर्मों को सौंपी जा रही है। इसी क्रम में उक्त योजना का मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य हेतवी कन्स्ट्रक्शन को आवंटित किया गया है।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान फर्म के प्रतिनिधियों और विभागीय जूनियर इंजीनियर ने पाया कि ओवरहेड टैंक की जलापूर्ति मोटर एवं स्टार्टर खराब होने के कारण बाधित थी। समस्या की पहचान होते ही आवश्यक मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद ग्राम पंचायत मिघौली एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित और सुचारु पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी, जिससे लगभग 20 हजार लोगों को स्वच्छ पेयजल का लाभ मिलेगा।

जल निगम के अनुसार योजना की निरंतर निगरानी की जा रही है और जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पेयजल व्यवस्था को जल्द सामान्य बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!