• Tue. Jul 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मानदेय भुगतान की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Jun 15, 2026
45 Views

मानदेय भुगतान की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


टेन न्यूज़ १५ जून २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष जयवीर सिंह ने किया, जिसमें दर्जनों ग्राम रोजगार सेवक एवं अन्य कर्मचारी शामिल हुए।

ज्ञापन में बताया गया कि विकास खंड उमर्दा की ग्राम पंचायतों में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं लेखा सहायक पिछले चार माह से मानदेय न मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर यह आंदोलन शुरू किया गया है। कर्मचारियों ने मांग की कि मनरेगा कर्मियों का मानदेय बढ़ाकर न्यूनतम 24 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए तथा लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही कर्मचारियों ने मानदेय भुगतान के लिए पृथक बजट व्यवस्था, ईपीएफ की कटौती गई राशि को संबंधित खातों में जमा कराने, विभागीय कर्मचारी का दर्जा देने तथा कार्यों की बेहतर मॉनिटरिंग के लिए एंड्रॉयड मोबाइल फोन उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई।

ज्ञापन में बोनस, हेल्थ इंश्योरेंस, चिकित्सा लाभ, हेल्थ कार्ड सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा 4 अक्टूबर 2021 को की गई घोषणाओं को तत्काल लागू करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उनका कहना है कि लंबे समय से लंबित समस्याओं के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!