दहेज हत्या मामले में वांछित 3 आरोपी गिरफ्तार, थाना तालग्राम पुलिस ने भेजा जेल![]()
टेन न्यूज़ ii 16 जून 2026 ii प्रभाष चंद्र ब्यूरो
कन्नौज। थाना तालग्राम पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर कुलवीर सिंह के नेतृत्व में थाना तालग्राम पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए मुकदमा संख्या 63/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 15 जून 2026 को गश्त एवं चेकिंग के दौरान थाना तालग्राम में पंजीकृत मु0अ0सं0 63/2026, धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित वांछित आरोपियों को थाना गुरसहायगंज क्षेत्र स्थित समधन अंडरपास के नीचे से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में प्रशान्त उर्फ प्रांशू पुत्र राकेशचन्द्र (22 वर्ष), राकेश चन्द्र पुत्र सतीशचन्द्र (48 वर्ष) तथा पूनम पत्नी राकेशचन्द्र (42 वर्ष) निवासी ग्राम खांडेदेवर, थाना गुरसहायगंज, जनपद कन्नौज शामिल हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
उक्त प्रकरण थाना तालग्राम में मु0अ0सं0 63/2026 के तहत धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में पंजीकृत है।