• Mon. Jun 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अयोध्या चढ़ावा घोटाले पर भाजपा घिरी, 2027 में सपा सरकार बनना तय: अखिलेश यादव

ByTen News One Desk

Jun 22, 2026
4 Views

अयोध्या चढ़ावा घोटाले पर भाजपा घिरी, 2027 में सपा सरकार बनना तय: अखिलेश यादव


टेन न्यूज़ ii 22 जून 2026 ii तौफ़ीक़ फारुकी ब्यूरो, फर्रुखाबाद

लखनऊ। अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा का चरित्र बेईमानी का है और अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी पर उसके पास कोई जवाब नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम के चढ़ावे में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है और सीसीटीवी फुटेज भी गायब हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में कन्नौज सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा साजिश और षड्यंत्र की राजनीति करती है, इसलिए कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने दावा किया कि 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने और सत्ता का दुरुपयोग करने का काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और भाजपा की कथित साजिशों पर नजर रखने की अपील की।

उन्होंने कन्नौज को समाजवादियों का गढ़ बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया, जबकि भाजपा ने विकास कार्यों को रोकने का काम किया। उन्होंने कहा कि 2027 में सपा सरकार बनने पर मेडिकल कॉलेज, पैरा मेडिकल कॉलेज, किसानों के हित में नई योजनाएं, बेहतर सिंचाई व्यवस्था और मुफ्त इलाज जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया तथा पीडीए की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!