• Mon. Jun 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मिशन 2027 में जुटे सपा नेता, अखिलेश यादव को फिर मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प

ByTen News One Desk

Jun 22, 2026
1 Views

मिशन 2027 में जुटे सपा नेता, अखिलेश यादव को फिर मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प


टेन न्यूज़ ii 22 जून 2026 ii रिपोर्ट: तौफीक फारूकी, फर्रुखाबाद

लखनऊ/कन्नौज। समाजवादी पार्टी के कन्नौज जिले के कई वरिष्ठ नेता सोमवार को लखनऊ पहुंचे, जहां मिशन 2027 को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी और वरिष्ठ नेता तहसीन सिद्दीकी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने कहा कि छिबरामऊ विधानसभा सीट (196) के लिए उन्होंने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और कार्यकर्ताओं के साथ मैदान में उतर चुके हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर अपनी दावेदारी भी मजबूत की। ताहिर ने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

उन्होंने समाजवादी कार्यकर्ताओं से मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, युवाओं, मजदूरों, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है।

ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने बढ़ती महंगाई पर चिंता जताते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। ईंधन महंगा होने से सब्जियां, दूध, दही और रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी हो रही हैं, जिससे जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा जैसे मुद्दों पर विफल रहने का आरोप लगाया।

वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सपा के वरिष्ठ नेता तहसीन सिद्दीकी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज एकजुट होकर भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का संकल्प ले चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने और संविधान को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

तहसीन सिद्दीकी ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को सामाजिक न्याय का प्रतीक बताते हुए कहा कि अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन और एकता बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 में समाजवादी सरकार बनाने के लिए अभी से जनसंपर्क अभियान तेज करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!