• Fri. Jun 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

योग-आयुर्वेद से जनमानस को अधिकतम लाभ पहुंचाना लक्ष्य: डॉ. मुकेश कुमार

ByTen News One Desk

Jun 26, 2026
7 Views

योग-आयुर्वेद से जनमानस को अधिकतम लाभ पहुंचाना लक्ष्य: डॉ. मुकेश कुमार


टेन न्यूज़ !! २६ जून २०२६ !! डेस्क न्यूज़, शाहजहाँपुर।

गाजियाबाद से स्थानांतरित होकर जनपद शाहजहाँपुर आए आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (नगर) का कार्यभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर आयुष विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. अंचला गुप्ता व मृदुल कुमार गुप्ता मुख्य योग प्रशिक्षक नगर ने डॉ. मुकेश कुमार को सप्रेम स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं। साथ ही राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, पुराना जिला चिकित्सालय नगर के समस्त चिकित्साधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत डॉ. मुकेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विभागीय टीम के सहयोग से जनपद में आयुष सेवाओं को और अधिक प्रभावी, सुलभ एवं जनहितकारी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा के समन्वित प्रयासों के माध्यम से अधिक से अधिक जनमानस को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना उनका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि नगर के मुख्य योग प्रशिक्षक मृदुल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में योग एवं आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को और गति प्रदान की जाएगी। आयुर्वेद और योग के माध्यम से स्वस्थ, निरोग एवं जागरूक समाज के निर्माण हेतु व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
स्वागत समारोह कार्यक्रम में स्टाफ नर्स रामदेवी, पूजा,अनुपमा, शैलेंद्र गुप्ता, श्रवण व राहुल आदि रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!