• Sat. Jun 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रुद्रपुर में मामूली विवाद बना मौत की वजह, 17 वर्षीय किशोर की गोली लगने से मौत

ByTen News One Desk

Jun 27, 2026
8 Views

रुद्रपुर में मामूली विवाद बना मौत की वजह, 17 वर्षीय किशोर की गोली लगने से मौत


टेन न्यूज ii 27 जून 2026 ii अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो, उधमसिंह नगर

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद मुख्यालय रुद्रपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गुरुवार शाम दिनदहाड़े हुए एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। इस घटना में 17 वर्षीय किशोर विक्रांत बागी को गोली मार दी गई।

गंभीर हालत में विक्रांत को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी विक्रांत बागी गुरुवार शाम करीब पांच बजे लालपुर चौकी क्षेत्र के टिब्बा इलाके में किसी काम से गया था। इसी दौरान किच्छा के सैजनी गांव का रहने वाला एक युवक भी वहां पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर आरोपी ने तमंचा निकालकर विक्रांत पर सीधी गोली चला दी। गोली लगते ही किशोर मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जबकि आरोपी वारदात के तुरंत बाद फरार हो गया।

दिनदहाड़े चली गोली की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!