• Fri. Jun 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

NEET परीक्षाओं में धांधली के विरोध में सितारगंज में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला

ByTen News One Desk

Jun 26, 2026
3 Views

NEET परीक्षाओं में धांधली के विरोध में सितारगंज में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला


टेन न्यूज़ !! २६ जून २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो, उधमसिंह नगर/उत्तराखंड

सितारगंज: नीट (NEET) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही लगातार अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों को लेकर सितारगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक नारायण पाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर के मुख्य चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया।

प्रदर्शनकारियों ने इसे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार देते हुए कहा कि ‘पेपर लीक माफिया’ पर लगाम लगाने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय प्रशासन को संबोधित करते हुए तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!