• Sun. Jun 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नाजिया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कटरा के मुस्लिम समाज ने इंस्पेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Jun 27, 2026
23 Views

नाजिया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कटरा के मुस्लिम समाज ने इंस्पेक्टर को सौंपा ज्ञापन


टेन न्यूज ii 27 जून 2026 ii रिपोर्टर: पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा (शाहजहाँपुर)। जुमे की नमाज के बाद नगर की विभिन्न मस्जिदों के इमामों एवं मुस्लिम समाज के लोगों ने पश्चिम बंगाल निवासी नाजिया इलाही के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर आरिश खान और समाजसेवी सगीर खान डभौरा के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सेंगर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि नाजिया इलाही द्वारा की गई कथित टिप्पणी से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन सौंपने वालों ने कहा कि इस प्रकार के बयान सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अबसार खां नूरी ने कहा कि किसी भी धर्म के पूजनीय व्यक्तित्व के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और उनकी आस्थाओं का सम्मान बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल थाना पहुंचा और थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सेंगर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आरिश खान, सगीर खान डभौरा, मौलाना अबसार खां नूरी सहित नगर की विभिन्न मस्जिदों के इमाम और बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सेंगर ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

टेन न्यूज़ के लिए मीरानपुर कटरा से पप्पू अंसारी की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!