• Sat. Jun 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा में मुहर्रम पर लगाया गया शर्बत सेवा शिविर, राहगीरों व अकीदतमंदों को पिलाया ठंडा शर्बत

ByTen News One Desk

Jun 27, 2026
3 Views

कटरा में मुहर्रम पर लगाया गया शर्बत सेवा शिविर, राहगीरों व अकीदतमंदों को पिलाया ठंडा शर्बत


टेन न्यूज ii 27 जून 2026 ii रिपोर्टर: पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर। मुहर्रम के अवसर पर जलालाबाद रोड स्थित बंगशान कॉलोनी में समाजसेवियों द्वारा मीठे एवं ठंडे शर्बत का सेवा शिविर लगाया गया। जुमे की नमाज के बाद शुरू हुए इस शिविर में राहगीरों, वाहन चालकों, ताजिया जुलूस में शामिल अकीदतमंदों तथा स्थानीय लोगों को प्रेम और सम्मान के साथ शर्बत वितरित किया गया।

भीषण गर्मी के बीच लोगों ने ठंडा शर्बत पीकर राहत महसूस की और आयोजनकर्ताओं की सेवा भावना की सराहना की। शर्बत वितरण का आयोजन आरिफ गैस वाले, अकरम फोटो स्टूडियो तथा बंगशान कॉलोनी के स्थानीय लोगों के सहयोग से किया गया।

शिविर में लगातार आने-जाने वाले लोगों को ठंडा शर्बत पिलाया गया। सेवा कार्य में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरी व्यवस्था संभाली। आयोजन स्थल पर अनुशासन, सौहार्द और भाईचारे का वातावरण बना रहा।

आयोजकों ने बताया कि मुहर्रम का पर्व त्याग, सब्र, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देता है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष सेवा कार्य किए जाते हैं, ताकि समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश पहुंच सके।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में शर्बत वितरण जैसी सेवा से राहगीरों को काफी राहत मिलती है। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी सहयोग और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली, जिससे मुहर्रम का संदेश और अधिक प्रभावी रूप से लोगों तक पहुंचा।

टेन न्यूज़ के लिए मीरानपुर कटरा से पप्पू अंसारी की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!