• Mon. Jun 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दानवीर भामाशाह की जयंती

ByTen News One Desk

Jun 29, 2026
3 Views

सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दानवीर भामाशाह की जयंती


टेन न्यूज ii 29 जून 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज (उत्तर प्रदेश)। नसरापुर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में दानवीर भामाशाह भामाशाह की जयंती हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में किया गया, जबकि संयोजन व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष प्रत्येस तोमर, व्यापारी नेता दिनेश गुप्ता एवं वरिष्ठ सपा नेता भानु गुप्ता द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारी नेता दिनेश गुप्ता एवं व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष प्रत्येस तोमर ने दानवीर भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके त्याग, समर्पण तथा राष्ट्रप्रेम को याद किया। वक्ताओं ने भामाशाह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन निस्वार्थ सेवा और बलिदान की मिसाल है।

सपा नेताओं ने कहा कि भामाशाह ने अपना संपूर्ण जीवन और धन राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पित कर दिया था। उनका योगदान भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है और आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने भामाशाह के बताए मार्ग पर चलने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता मनोज अग्रवाल, कुक्कू चौहान, राज सिंह चौहान, हसीब हसन (प्रदेश उपाध्यक्ष, सयुस), अवनीश गुप्ता, ज्ञानेंद्र गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!