• Tue. Jun 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृद्धजनों के अधिकारों एवं नालसा के तहत हुआ कार्यक्रम

ByTen News One Desk

Jun 30, 2026
8 Views

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृद्धजनों के अधिकारों एवं नालसा के तहत हुआ कार्यक्रम


टेन न्यूज़ ii 30 जून 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो                    औरैया* प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के निर्देशानुसार वृद्धाश्रम, आनेपुर, का निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, की जिला सचिव श्रीमती रोमा गुप्ता द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, स्वास्थ्य, भोजन, आवास तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सचिव ने वृद्धजनों का कुशलक्षेम पूछते हुए उन्हें हर संभव विधिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम परिसर में एक विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया।

शिविर में उपस्थित वृद्धजनों को वृद्धजनों के संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों, भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता की पात्रता तथा NALSA (Legal Services to Senior Citizens) Scheme के साथ-साथ NALSA JAGRITI सहित विभिन्न नालसा योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही उन्हें साइबर अपराध से बचाव, महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, हेल्पनाइन सेवाओं तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में भी जागरूक किया गया।

शिविर के दौरान उपस्थित वृद्धजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा आवश्यक विधिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में वृद्धा आश्रम के मैनेजर नरेन्द्र पाल, चीफ एलएडीसीएस जितेन्द्र तोमर के साथ कार्यालय प्रभारी दिलीप कुमार एवं पैरालीगल वालंटियर लालता प्रसाद, श्रीमती किरन, रमन लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया द्वारा समय-समय पर ऐसे निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों तक न्याय एवं निःशुल्क विधिक सहायता का पहुंचना सुनिश्चित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!