• Tue. Aug 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी पीलीभीत की अध्यक्षता में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई सम्पन्न

ByTen News One Desk

Jul 4, 2026
43 Views

जिलाधिकारी पीलीभीत की अध्यक्षता में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई सम्पन्न


एक हेक्टेयर तक के जोत वाले कृषकों को एक साथ उपलब्ध कराई जाये उर्वरक


टेन न्यूज़ !! ०४ जुलाई २०२६ !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत
पीलीभीत जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अघ्यक्षता में जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, सहायक आयुक्त एवं जिला कृषि अधिकारी, सहायक निबन्धक, सहकारिता एवं अन्य विभागो के अधिकारी एवं उर्वरक प्रदायकर्ता कम्पनी के प्रतिनिधि/थोक उर्वरक विक्रेता एवं खुदरा उर्वरक व्रिकेता उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त थोक/खुदरा उर्वरक विके्रताओ को निर्देशित किया गया कि उर्वरक के साथ किसी भी प्रकार की गैर अनुदानित उर्वरको की टैगिंग कदापि न की जाये।

खरीफ सीजन में कृषको को 01 हेक्टेयर तक के कृषको को उनकी जोत के आधार पर यूरिया के 07 बैग तथा डी0ए0पी0 के 05 बैग एक साथ उपलब्ध करा दी जाये तथा 02 हेक्टयर तक के कृषको को 02 बार में 15-15 दिन के अन्र्तराल में जोत के आधार पर यूरिया एवं डी0ए0पी0 उपलब्ध करा दी जाये एवं 02 हेक्टयर से अधिक जोत वाले कृषको को 03 बार में 15-15 दिन के अन्र्तराल पर यूरिया एवं डी0ए0पी0 उपलब्ध करा दी जाये।

बैठक में जिलाधिारी, महोदय द्वारा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता को निर्देषित किया गया कि प्रत्येक समिति पर 22 मै0टन यूरिया, 15 मैं0टन डी0ए0पी0/एन0पी0के0 से कम होने पर तुरन्त आपूर्ति करायी जाये। पीलीभीत जिला ब्यूरो चीफ रामचंद्र सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!