जिओ कंपनी के रिटेलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, राजनपुर राजवाहे में मिला शव

टेन न्यूज़ !! ०४ जुलाई २०२६ !! रजनीश कुमार, संवादसूत्र, कबरा // शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश।
जनपद शाहजहाँपुर के तिलहर थाना क्षेत्रगत जिओ कंपनी के एक रिटेलर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में राजनपुर राजवाहे में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान योगेन्द्र (35) पुत्र नेत्रपाल, निवासी ग्राम कपूर नगला, थाना कटरा, जनपद शाहजहाँपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि योगेन्द्र तिलहर में रहकर जिओ कंपनी के सिम पोर्ट एवं सिम बिक्री का रिटेलर के रूप में कार्य करते थे।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रथम द्रष्टया घटना एक्सीडेंट की प्रतीत हो रही थी फ़िलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।