• Sun. Jul 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

वन महोत्सव के तहत शारदा नहर किनारे गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

ByTen News One Desk

Jul 5, 2026
6 Views

वन महोत्सव के तहत शारदा नहर किनारे गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित


टेन न्यूज ii 05 जुलाई 2026 ii डेस्क न्यूज़

शाहजहाँपुर। प्रभागीय वनाधिकारी श्री सचिन कुमार के निर्देशन में संचालित वन महोत्सव अभियान के अंतर्गत पंचम दिवस पर तिलहर रेंज की खुदागंज बीट क्षेत्र में शाहपुर खितौआ से भोना तक शारदा नहर किनारे जनजागरूकता गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा आमजन को वृक्षारोपण एवं वृक्षों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती रामरति देवी, वन विभाग के उपराजिक श्री अमित शर्मा, बीट प्रभारी श्री श्याम सिंह सहित विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों ने अपने संदेश में कहा कि “वन महोत्सव केवल पौधे लगाने का अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी निभाने का जनआंदोलन है। प्रत्येक नागरिक यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण सुनिश्चित करे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण, पर्याप्त जल संसाधन और समृद्ध जैव विविधता सुरक्षित की जा सकती है। पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी ही इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति है।”

कार्यक्रम में ग्रामीणों को अधिकाधिक वृक्षारोपण करने, लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

वन विभाग ने सभी नागरिकों से वन महोत्सव के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण निर्माण में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम में सहयोग वन विभाग एवं स्थानीय ग्रामवासियों का रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!