• Sun. Aug 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

समाजवादी व्यापार सभा की बैठक में महंगाई और बिजली दरों का मुद्दा गरमाया, ज्ञापन सौंपने का निर्णय

ByTen News One Desk

Jul 8, 2026
83 Views

समाजवादी व्यापार सभा की बैठक में महंगाई और बिजली दरों का मुद्दा गरमाया, ज्ञापन सौंपने का निर्णय


टेन न्यूज़ !! ०८ जुलाई २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। समाजवादी व्यापार सभा के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रत्येश सिंह तोमर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बढ़ती महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल, खाद तथा बिजली की बढ़ती दरों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बंटी शर्मा ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता, किसान, व्यापारी और युवाओं को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने और लोगों को राहत देने में विफल रही है।

बैठक में बिजली दरों में कमी, रसोई गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल एवं खाद की कीमतों को कम करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाजवादी व्यापार सभा जल्द ही जिलाधिकारी के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपकर इन जनसमस्याओं के समाधान की मांग करेगी।

इस अवसर पर गोविंद यादव, अरविंद गुप्ता, अवनीश गुप्ता, अरुण शर्मा, रामकुमार, मनी गुप्ता, विपिन कुमार, रामू वर्मा, प्रवेश सोनू, अख्तर अंसारी, सतीश सहित समाजवादी व्यापार सभा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: प्रभाष चंद्र, टेन न्यूज, कन्नौज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!