• Wed. Jul 8th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, भारतीय कृषक दल के जिला अध्यक्ष ने दिखाई मानवता

ByTen News One Desk

Jul 8, 2026
10 Views

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, भारतीय कृषक दल के जिला अध्यक्ष ने दिखाई मानवता


टेन न्यूज़ !! ०८ जुलाई २०२६ !! रिपोर्ट: पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। जलालाबाद रोड स्थित पृथ्वी उर्फ नगरिया मोड़ के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से मोहल्ला इस्लामनगर निवासी दिलशाद पुत्र मियां जान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन वहां से गुजर रहे भारतीय कृषक दल के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए घायल की मदद की।

भानु प्रताप सिंह ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी और घायल को शीघ्र उपचार दिलाने की व्यवस्था कराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार दिलशाद का मानसिक संतुलन पूरी तरह ठीक नहीं है और वह अक्सर घर से बाहर निकल जाते हैं। मंगलवार शाम भी वह घर से निकले थे, जिसके बाद नगरिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।

सीएचसी कटरा में डॉ. फैजान खान और उनकी टीम ने घायल का तत्काल प्राथमिक उपचार किया। समय पर इलाज मिलने से उनकी हालत में सुधार हुआ, जिसके बाद चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श देकर उन्हें घर भेज दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भानु प्रताप सिंह की संवेदनशीलता और त्वरित मदद की सराहना करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के दौरान अधिकांश लोग मूकदर्शक बने रहते हैं, लेकिन ऐसे समय में आगे बढ़कर घायल की सहायता करना समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!