• Sat. Jul 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहाँपुर में यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध कब्जे हटे, वाहनों के चालान

ByTen News One Desk

Jul 11, 2026
6 Views

शाहजहाँपुर में यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध कब्जे हटे, वाहनों के चालान


टेन न्यूज़ !! ११ जुलाई २०२६ !! डेस्क न्यूज़ @ शाहजहाँपुर। शहर में जाम और अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को यातायात पुलिस ने थाना सदर बाजार क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। लाल इमली से सुभाष नगर होते हुए मॉडल रोड तक चले अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए गए और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर देवेन्द्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात शुभम वर्मा के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान स्थानीय अस्पतालों एवं मुख्य मार्ग के किनारे दुकानों के सामने रखे गए सामान, अवैध ठेले और अन्य बाधाओं को हटवाकर मार्ग को सुचारु रूप से आवागमन योग्य बनाया गया।

यातायात पुलिस ने नो-पार्किंग क्षेत्रों और मुख्य सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए। साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी गई।

प्रभारी निरीक्षक यातायात ने आमजन से अपील की कि सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। दुकानदार अपनी दुकान की सीमा के भीतर ही सामान रखें और वाहन चालक अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर को जाम और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, जिससे आमजन को सुगम एवं सुरक्षित यातायात की सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!