औरैया साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सोशल मीडिया से ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

टेन न्यूज़ !! ११ जुलाई २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चल रहे अभियान के क्रम में जनपद साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है,आरोपी दीपक उर्फ बंटू के कब्जे से ₹1,840 नकद, 19 सिम कार्ड, 5 मोबाइल, 3 आधार कार्ड व 2 डेबिट कार्ड हुए बरामद हैं,
बरामद सिम कार्डों से जुड़े मोबाइल नंबरों पर देशभर में साइबर ठगी की NCRP पर 32 शिकायतें दर्ज मिलीं
आरोपी सोशल मीडिया पर बिना दस्तावेज लोन का झांसा देकर APK ऐप डाउनलोड कराता था और मोबाइल का डेटा चोरी कर ब्लैकमेल करता था,एसपी ने बताया कि आरोपी के पूरे नेटवर्क और आपराधिक इतिहास की जांच जारी है तथा लोगों से अज्ञात लिंक व APK फाइल डाउनलोड न करने की अपील की गई है ll