• Sat. Jul 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में गोवध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दूसरा आरोपी घायल

ByTen News One Desk

Jul 11, 2026
4 Views

कन्नौज में गोवध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दूसरा आरोपी घायल


टेन न्यूज़ !! ११ जुलाई २०२६ ! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र के ग्राम घमाइचमऊ में गोवध की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।

पुलिस के अनुसार 9 जुलाई 2026 को रात करीब 12:22 बजे यूपी-112 के माध्यम से ग्राम घमाइचमऊ में गोवध की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर गोवंश के अवशेष, रक्त, सींग, खाल का कुछ हिस्सा तथा एक लोहे की जंजीर बरामद हुई। पशु चिकित्साधिकारी द्वारा परीक्षण के बाद प्रथम दृष्टया अवशेष गोवंश के बताए गए, जिसके बाद नियमानुसार उनका निस्तारण कराया गया।

सूचनाकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी गाय एक दिन पहले से लापता थी। तलाश के दौरान उसने घटनास्थल पर ग्राम घमाइचमऊ निवासी बड़ंका, मन्ना तथा उनके अन्य साथियों को देखा था।

पुलिस ने तत्काल दबिश देकर घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर खेत में छिपे इरशाद उर्फ सुल्ताना को घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने मन्ना, बड़ंका, मुस्तबील, रिजवान तथा सादिक उर्फ शाहिद के नाम भी घटना में शामिल होने की जानकारी दी।

बीट आरक्षी मोनू कुमार की तहरीर पर थाना कोतवाली कन्नौज में मु0अ0सं0 392/2026 के तहत गोवध अधिनियम की धारा 3/5/8 में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो आरोपी जलालपुर पनवार की ओर जा रहे हैं। घेराबंदी के दौरान पुलिस का सामना आरोपियों से हुआ। पुलिस का कहना है कि इस दौरान सादिक उर्फ शाहिद ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में शाहिद के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरा आरोपी बड़ंका मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

रिपोर्ट: प्रभाष चंद्र
टेन न्यूज़, कन्नौज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!