• Sun. Jul 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में प्रसिद्ध देवा बाजार मूलभूत सुविधाओं से वंचित, व्यापारियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

ByTen News One Desk

Jul 12, 2026
11 Views

कन्नौज में प्रसिद्ध देवा बाजार मूलभूत सुविधाओं से वंचित, व्यापारियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार


टेन न्यूज़ !! 12 जुलाई २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज
जनपद कन्नौज के थाना सदर क्षेत्र में वर्षों से लगने वाला प्रसिद्ध देवा बाजार आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में बदहाल स्थिति का सामना कर रहा है। खुले आसमान के नीचे संचालित होने वाले इस बाजार में बरसात और तेज धूप के दौरान व्यापारियों और खरीदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों का कहना है कि बाजार में पेयजल, बिजली, शौचालय, वाहन पार्किंग, छाया की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। उनका आरोप है कि वर्षों से प्रशासन से मांग किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि बाजार ठेकेदार द्वारा १०-४० रूपये प्रति दुकानदार से बसूली की जा रही है !

ग्रामीणों का कहना है कि देवा बाजार क्षेत्र का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, जहां आसपास के कई गांवों से लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद बाजार में मूलभूत सुविधाओं का अभाव व्यापारियों और आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है।

व्यापारियों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि देवा बाजार में पेयजल, बिजली, शौचालय, पार्किंग, शेड और अन्य आवश्यक सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जाएं, ताकि व्यापारियों और बाजार आने वाले लोगों को राहत मिल सके।

अब सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के लिए कब तक ठोस कदम उठाता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!