• Sun. Aug 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कांट में स्कूल से लौट रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, सड़क पर बिछ गई मासूम की जिंदगी

ByTen News One Desk

Jul 11, 2026
80 Views

कांट में स्कूल से लौट रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, सड़क पर बिछ गई मासूम की जिंदगी


टेन न्यूज़ !! ११ जुलाई २०२६ !! रिपोर्टर- पंकज कुमार, लोकेशन कांट/शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। जनपद के कांट थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। छात्रा स्कूल से साइकिल पर अपने घर लौट रही थी, तभी ग्राम वलीपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया।

हादसा इतना भीषण था कि छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया सूचना पर कांट थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है तथा ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है इस हृदयविदारक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में भारी वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!