• Sun. Jul 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

माँ गोमती उद्गम स्थल से शुरू हुआ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महायज्ञ, मंत्री, विधायक और अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण

ByTen News One Desk

Jul 12, 2026
7 Views

माँ गोमती उद्गम स्थल से शुरू हुआ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महायज्ञ, मंत्री, विधायक और अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण


टेन न्यूज़ !! 12 जुलाई २०२६ !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत।

जनपद में वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान-2026 (एक पेड़ माँ के नाम 2.0) का शुभारंभ रविवार को माँ गोमती उद्गम स्थल से किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, ब्लॉक प्रमुख ललौरीखेड़ा अजय सिंह गंगवार, मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, एसएसबी जवानों, स्काउट-गाइड, छात्र-छात्राओं एवं गोमती ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान माँ गोमती उद्गम स्थल परिसर में आम, पीपल, गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मानव श्रृंखला भी बनाई गई। इसके साथ ही गोमती तट से जुड़े जनपद की 16 ग्राम पंचायतों में भी वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।

राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रदेश में इस वर्ष 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और पीलीभीत सर्वाधिक वनावरण वाले जिलों में शामिल हैं तथा सभी के सहयोग से इस अभियान को जनआंदोलन बनाकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा।

मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने पौधों के संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक के प्रयोग से बचने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आम, पीपल, बरगद, सहजन, नीम और सागौन जैसे लाभकारी पौधों का रोपण किया गया। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने सामाजिक वानिकी विभाग को सभी विभागों के समन्वय से रोपित पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट: रामचंद्र सक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ, पीलीभीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!