• Mon. Jul 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बाबा गौरीशंकर मंदिर मार्ग की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, ‘कन्नौज एकता मिशन’ ने नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Jul 13, 2026
3 Views

बाबा गौरीशंकर मंदिर मार्ग की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, ‘कन्नौज एकता मिशन’ ने नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन


टेन न्यूज़ !! १३ जुलाई २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज, उत्तर प्रदेश | 

जनपद कन्नौज में ऐतिहासिक बाबा गौरीशंकर मंदिर जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति और विकास कार्यों में पारदर्शिता की मांग को लेकर कन्नौज एकता मिशन एवं क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि बाबा गौरीशंकर मंदिर मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग आवागमन करते हैं, लेकिन लंबे समय से मार्ग की स्थिति अत्यंत खराब बनी हुई है। संगठन के अनुसार ऊपरी क्षेत्र से आने वाली मिट्टी और दूषित पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे कीचड़ और जलभराव की समस्या बनी रहती है तथा राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कन्नौज एकता मिशन ने मांग की है कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए बड़ी नाली का निर्माण कराया जाए तथा क्षतिग्रस्त सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को राहत मिल सके।

ज्ञापन में बाबा गौरीशंकर मंदिर के विकास के लिए वंदन (बंधन) योजना के अंतर्गत स्वीकृत बजट की जांच कराने तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। संगठन का आरोप है कि मंदिर समिति को विश्वास में लिए बिना धनराशि का उपयोग किया गया। साथ ही स्वीकृत बजट और खर्च का पूरा विवरण सार्वजनिक किए जाने की मांग भी उठाई गई है।

कन्नौज एकता मिशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

हालांकि, विकास कार्यों और बजट को लेकर लगाए गए आरोप संगठन के हैं। इन पर नगर पालिका परिषद की आधिकारिक प्रतिक्रिया और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

रिपोर्ट: प्रभाष चंद्र, टेन न्यूज़ कन्नौज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!