वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत अमोलर कृषि फार्म एवं जलागम परियोजना परिसर में किया गया व्यापक वृक्षारोपण

टेन न्यूज़ !! १३ जुलाई २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज
उत्तर प्रदेश शासन के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 अभियान के अंतर्गत जनपद कन्नौज स्थित राजकीय कृषि फार्म, अमोलर में “समृद्ध वन” की अवधारणा के तहत विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर फलदार अमरूद, कटहल, शरीफा सहित अनेक उपयोगी एवं पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण वृक्ष प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
इसी क्रम में जलागम विकास परियोजना, अमोलर के अंतर्गत सार्वजनिक भूमि पर लगभग 300 पौधों का रोपण किया गया। इनमें पीपल, पाकड़, बरगद, अमरूद, सहजन सहित अन्य छायादार एवं फलदार प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। यह पहल पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उक्त अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ श्री धर्मेंद्र कुमार, संयुक्त निदेशक कृषि, कानपुर मंडल, कानपुर एवं उपनिदेशक कृषि श्री संतोष कुमार तथा जिला कृषि अधिकारी संताल गुप्ता द्वारा पौधा रोपित कर किया गया। इस मौके पर कृषि विभाग के कर्मचारी एवं प्रगतिशील किसानों द्वारा भी पौधा रोपित किया गया
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक कृषि ने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों का नियमित संरक्षण एवं संवर्धन सुनिश्चित किया जाए। संयुक्त निदेशक महोदय ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी पौधों की समय-समय पर सिंचाई, सुरक्षा हेतु घेराबंदी तथा आवश्यक देखभाल की समुचित व्यवस्था की जाए, जिससे लगाए गए पौधों का शत-प्रतिशत जीवित रहना सुनिश्चित हो सके और अभियान का उद्देश्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो
कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट