कमालगंज सीएचसी में चला पौधारोपण अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ का दिया संदेश![]()
टेन न्यूज ii 13 जुलाई 2026 ii तौफ़ीक़ फारुकी ब्यूरो
फर्रुखाबाद। जनपद के कमालगंज कस्बे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में सोमवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने छायादार और फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मां के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी लोगों से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
पौधारोपण के दौरान अस्पताल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर डॉ. विकास पटेल, फार्मासिस्ट पवन प्रताप, एएनएम नीलम गौतम सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया तथा आमजन से भी पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।