गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार के इनामियां अभियुक्त गिरफ्तार![]()
टेन न्यूज़ !! १४ जुलाई २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बिधूना के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एंव वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना अछल्दा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12.07.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त के घर के सामने से समय करीब 12.30 बजे गैंगेस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित 25,000/- रुपये के इनामियां अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
उपरोक्त मामले में पुलिस ने रॉकी उर्फ राक्सी दोहरे पुत्र भारत सिंह निवासी विलावा थाना अजीतमल जनपद औरैया को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्त का अपराधिक इतिहास बताया जाता है।