• Wed. Jul 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पीलीभीत जिला अस्पताल में पैरामेडिकल छात्रा पर चाकू से हमला, उपचार के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Jul 15, 2026
2 Views

पीलीभीत जिला अस्पताल में पैरामेडिकल छात्रा पर चाकू से हमला, उपचार के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार


टेन न्यूज ii 15 जुलाई 2026 ii रिपोर्ट: रामचंद्र सक्सेना, ब्यूरो

पीलीभीत। जिला अस्पताल पीलीभीत में मंगलवार सुबह एक पैरामेडिकल छात्र द्वारा छात्रा पर चाकू से किए गए हमले से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी छात्र एक्स-रे टेक्नीशियन का कोर्स कर रहा था, जबकि घायल छात्रा कशिश डिप्लोमा इन सीटी स्कैन टेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। घटना सीटी स्कैन कक्ष में हुई।

हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचीं स्टाफ नर्स निधि सहगल के हाथ में भी सामान्य चोट आई। गंभीर रूप से घायल कशिश को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए श्री राम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, भोजीपुरा (बरेली) रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी नियमानुसार कराई जा रही है।

टेन न्यूज़ के लिए पीलीभीत से जिला ब्यूरो चीफ रामचंद्र सक्सेना की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!