• Wed. Jul 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

74वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पुरुष वर्ग में बरेली और महिला वर्ग में शाहजहाँपुर बना चैंपियन

ByTen News One Desk

Jul 15, 2026
3 Views

74वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पुरुष वर्ग में बरेली और महिला वर्ग में शाहजहाँपुर बना चैंपियन


टेन न्यूज ii 15 जुलाई 2026 ii डेस्क न्यूज़

शाहजहाँपुर। जी.एफ. कॉलेज ग्राउंड में आयोजित 74वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 (बरेली जोन) का बुधवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली रेंज, पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर सहित विभिन्न जनपदों के पुलिस अधिकारी, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

पुरुष वर्ग के फाइनल में शाहजहाँपुर और बरेली की टीमों के बीच निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा। इसके बाद हुए पेनल्टी शूटआउट में बरेली ने 4-1 से जीत दर्ज कर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।

वहीं महिला वर्ग के फाइनल में भी शाहजहाँपुर और बरेली की टीमें निर्धारित समय तक 1-1 की बराबरी पर रहीं। पेनल्टी शूटआउट में शाहजहाँपुर की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।

 

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में रामपुर के खिलाड़ी नरेन्द्र सिंह को प्रतियोगिता में सर्वाधिक छह गोल करने पर ‘सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर’ चुना गया। महिला वर्ग में शाहजहाँपुर की सुधा रावत को दो गोल करने पर ‘सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर’ का सम्मान मिला।

समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस अवसर पर अधिकारियों ने खिलाड़ियों के खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना की सराहना करते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!