• Fri. Jul 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज: सरकारी स्कूल में महिला रसोइया के साथ मारपीट, प्रधानाध्यापक ने की घटना की पुष्टि, जांच में जुटी पुलिस

ByTen News One Desk

Jul 17, 2026
6 Views

कन्नौज: सरकारी स्कूल में महिला रसोइया के साथ मारपीट, प्रधानाध्यापक ने की घटना की पुष्टि, जांच में जुटी पुलिस


टेन न्यूज़ !! १७ जुलाई २०२६ !! रिपोर्ट नीरज प्रताप सिंह, लोकेशन छिबरामऊ कन्नौज

यूपी के कन्नौज जिले के छिबरामऊ से इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है, जहां शिक्षा के मंदिर में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है

कंपोजिट विद्यालय तुलसीपुर में स्कूल परिसर के अंदर मक्का सुखाने से मना करने पर, दबंगों ने महिला रसोइया के साथ न सिर्फ गाली गलौज की बल्कि उसके साथ मारपीट भी की

घटना के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक का बड़ा बयान सामने आया है, जिन्होंने पूरी घटना की पुष्टि की है, पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर और एनसीआरबी (NCRB) रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है

पूरा मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय तुलसीपुर का है, पीड़ित रसोईया फूलन देवी के मुताबिक, गांव के ही दबंग आलोक यादव और सुमित यादव स्कूल परिसर में जबरिया मक्का सुखा रहे थे

जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी,विद्यालय इंचार्ज के कहने पर जब महिला रसोइया ने मक्का हटाने को कहा तो दबंग आग बबूला हो गए, और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी

दबंगों ने अपने तीन-चार साथियों को भी बुला लिया और जान से मारने की धमकी भी दी, कंपोजिट विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राहुल मिश्रा ने यह भी बताया, कि जब हमने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो मेरे साथ भी मारपीट की गई

वही छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे ने बताया, कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, प्रथम दृष्टया यह दो पक्षों के बीच झगड़े का मामला है,पुलिस हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है, जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी

सरकारी स्कूल के अंदर इस तरह से महिला कर्मचारी व प्रधानाध्यापक के साथ, मारपीट और गुंडागर्दी ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, अब देखना होगा कि प्रधानाध्यापक की पुष्टि और पीड़ित की तहरीर के बाद, छिबरामऊ पुलिस दोषियों पर क्या सख्त एक्शन लेती है

टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!