• Sat. Aug 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

ByTen News One Desk

Jul 16, 2026
55 Views

अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया


टेन न्यूज़ !! १६ जुलाई २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो

औरैया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बिधूना के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फफूंद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को भदौरा मोड़ के पास से वांछित अभियुक्त सलीम हुसैन (42 वर्ष) पुत्र हशमशाह, निवासी ग्राम मुडिया, थाना भोढ, जनपद रामपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी थाना फफूंद में पंजीकृत मु.अ.सं. 121/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87, 352, 351(3) एवं 64(1) के तहत दर्ज मामले में वांछित था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृजभूषण तिवारी (थाना बेला, जनपद औरैया) एवं उनके हमराही पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!