• Tue. Apr 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री अनिल कुमार गुप्ता ने बिजली आपूर्ति पर उठाए सवाल

ByTen News One Desk

May 23, 2024
250 Views

कन्नौज उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री अनिल कुमार गुप्ता ने बिजली आपूर्ति पर उठाए सवाल



टेन न्यूज़ !! २३ मई २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जनपद कन्नौज के संपूर्ण शहरी क्षेत्रों, ग्रामीण क्षेत्रों में इस भीषण गर्मी के कालखंड में किसानों की मक्का फसल सहित अन्य फसलों का सूखना तथा शहरोंऔर कस्बों में निवास करने वाले जनपदवासियों को विद्युत आपूर्ति में बार बार ट्रिपिंग और उस पर लो से भी लो वोल्टेज के चलते जनपदवासियों को त्राहि-त्राहि करना पड़ रहा है

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल‌‌ जनपद कन्नौज विद्युत विभाग के अधिकारियों सहित जनपद कन्नौज के प्रशासनिक अधिकारियों से चेतावनी सहित आग्रह किया जाता है कि विद्युत आपूर्ति की दयनीय स्थिति को शीघ्र सुधारा जाए

अन्यथा 26मई को जिला पदाधिकारियों की आपातीय बैठक में जानांदोलन की घोषणा की जायेगी। अनिल कुमार गुप्ता प्रदेश मंत्री एवं जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल‌‌ कन्नौज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!