• Thu. Jul 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डीएम शाहजहांपुर की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई आयोजित

ByTen News One Desk

Jul 23, 2026
3 Views

डीएम शाहजहांपुर की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई आयोजित


टेन न्यूज़ !! २३ जुलाई २०२६ !! डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी द्वारा जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में वृक्षारोपण जन अभियान-2026 के अन्तर्गत कराये गये वृक्षारोपण का शत-प्रतिशत जियोटैगिंग फोटोग्राफ्स हरितमा एप पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने गत वर्ष हुए वृक्षारोपण सत्यापन कर जांच व्याख्या डीएफओ को उपलब्ध कराने केनिर्देश दिया।

जिला पर्यावरण समिति बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियम, 2016 के अनुपालन के अन्तर्गत एम0आर0एफ0 सेन्टर निर्माण के उपरांत संचालन से संबंधित चर्चा की गई साथ ही स्थानीय निकाय के विभिन्न क्षेत्रों से जनित नगरीय ठोस अपशिष्ट के एकत्रण तथा अन्तिम निस्तारण तक परिवहन किये जाने हेतु सेकेण्ड्री स्टोरेज फैसेलिटीज एवं उसकी कम्पोस्टिंग/आर0डी0एफ0, लिगेसी वेस्ट, बायो मेडिकल वेस्ट की स्थिति पर चर्चा की गयी। वाहनों से जनित उत्सर्जन के नियन्त्रण हेतु किये गये उपायों की समीक्षा की गयी। उन्होंने निर्देश दिए की बायो वेस्टेज नियमित अस्पतालों से उठाया जाए।

उन्होंने जिला गंगा समिति की बैठक में जिला गंगा योजना की क्रियान्वयन हेतु नगर पालिका परिषद तिलहर में एम आर एफ सेंटर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार को ससमय समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग देने हेतु निर्देशित किया। तरल अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत विकासखंड मिर्जापुर के ग्राम पहरुआ में कछुआ तालाब को संरक्षित करने एवं नेचर बेस सॉल्यूशन को स्थापित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय विषय विशेषज्ञों से चर्चा पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक उपरान्त जिलाधिकारी ने भू जल सप्ताह की समापन अवसर पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग कम करने की सन्देश देते हुए कपड़े की बैग वितरित किए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, डीपीओ विनय सक्सेना सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!