• Wed. Jul 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सेंध लगाकर चोरों ने घर से लाखों के जेवर व नकदी की चोरी, बरामदे में सोता रहा परिवार

ByTen News One Desk

Jul 22, 2026
6 Views

सेंध लगाकर चोरों ने घर से लाखों के जेवर व नकदी की चोरी, बरामदे में सोता रहा परिवार


टेन न्यूज ii 22 जुलाई 2026 ii वसीम खान ब्यूरो

रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खेड़ा (मजरा सलेमपुर) गांव में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना के समय पूरा परिवार घर के बरामदे में सो रहा था, जबकि चोर पीछे की दीवार काटकर कमरे में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरों ने कमरे में रखे बक्से और सूटकेस का ताला तोड़कर करीब दो किलोग्राम चांदी, सोने के आभूषण तथा 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो कमरे का सामान बिखरा मिला और चोरी की जानकारी हुई। तलाश के दौरान घर से लगभग 100 मीटर दूर खाली बक्सा, सूटकेस और टीवी पड़ा मिला। आशंका है कि चोर सुरक्षित स्थान पर सामान खंगालने के बाद अनुपयोगी वस्तुएं वहीं छोड़कर फरार हो गए।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने रात में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

सूचना मिलने पर हरचंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

– वसीम खान, ब्यूरो, रायबरेली (टेन न्यूज)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!