• Thu. Jul 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फांसी के फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव ढाई माह पूर्व हुई थी शादी

ByTen News One Desk

Jul 23, 2026
11 Views

फांसी के फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव ढाई माह पूर्व हुई थी शादी


टेन न्यूज ii 23 जुलाई 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। जनपद के एरवाकटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगला बैस में मंगलवार को एक नवविवाहिता का शव कमरे के अंदर लोहे के कुंडे से दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला।

मृतका की शादी करीब ढाई माह पूर्व हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस के अनुसार, ग्राम नगला बैस निवासी सुरजीत शाक्य का विवाह पांच मई 2026 को मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र के नगला श्याम (नैगवां) निवासी शाव्या के साथ हुआ था।

विवाह के कुछ दिन बाद सुरजीत निजी नौकरी के लिए दिल्ली चला गया था। घर पर उसकी मां नारायनी देवी और छोटा भाई शिवम रहते थे। बताया गया कि सास रविवार को अपनी बेटी की ससुराल इटावा गई हुई थीं।

शिवम ने बताया कि मंगलवार सुबह वह धान की रोपाई के लिए खेत गया था। वापस लौटकर करीब साढ़े सात बजे उसने भाभी को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

कमरे में झांकने पर देखा तो शाव्या फंदे से लटकी मिली। शोर सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना पर थानाध्यक्ष गंगादास गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार राकेश कुमार गौतम की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष को सूचना दी, जिसके बाद पिता गिरीशचंद्र परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!