• Sun. Aug 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गोशाला में मृत मिला गोवंश, बीमार पशुओं की हालत चिंताजनक-चिकित्सक की लापरवाही से बीमार गोवंश को नहीं मिल रहा समय पर इलाज

ByTen News One Desk

Jul 23, 2026
29 Views

गोशाला में मृत मिला गोवंश, बीमार पशुओं की हालत चिंताजनक-चिकित्सक की लापरवाही से बीमार गोवंश को नहीं मिल रहा समय पर इलाज


टेन न्यूज़ !! २३ जुलाई २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो

औरैया। बिधूना ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुर्वा पीताराम स्थित अस्थाई गोशाला में गोवंशों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को गोशाला परिसर में एक गोवंश मृत मिला। जबकि एक अन्य गोवंश गंभीर रूप से बीमार अवस्था में मिला। घटना के बाद गोशाला की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं चिकित्सक की भी लापरवाही सामने आई है।

गोवंशों को लगातार सूखा चारा खिलाए जाने और समय पर उपचार न मिलने से गोवंश बीमार पड़ रहे हैं। पशु चिकित्सकों की नियमित निगरानी न होने के कारण बीमार गोवंशों की मौत होने का आरोप भी लगाया जा रहा है। गोशाला में वर्तमान में 98 गोवंश हैं। जिनकी देखभाल के लिए तीन केयर टेकर तैनात हैं। इसके बावजूद व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं हैं।

वहीं चिकित्सक को पता भी नहीं लगता है कि कब गोवंश बीमार हुआ है, कब मौत हुई, इसकी किसी को भनक तक नहीं लगती है। ऐसे में चिकित्सा पर भी सवाल उठ रहे हैं। बीडीओ एवं डीसी मनरेगा रामदुलार ने बताया कि गोशाला में एक गोवंश की मृत्यु की सूचना नहीं मिली है। फिर भी पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराकर मृत्यु के कारणों की जांच कराई जाएगी।

बीमार गोवंश का तत्काल उपचार कराया जाएगा। चारा एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!