• Thu. Jul 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बीमार पत्नी की मौत का सदमा नहीं सह पाए पति, दोनों की एक साथ उठी अर्थी

ByTen News One Desk

Jul 23, 2026
8 Views

बीमार पत्नी की मौत का सदमा नहीं सह पाए पति, दोनों की एक साथ उठी अर्थी


टेन न्यूज़ ii 23 जुलाई 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो

औरैया। जनपद के दिबियापुर कोतवाली क्षेत्र के मधवापुर गांव में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। लंबे समय से बीमार चल रही पत्नी की मौत के सदमे में पति ने भी दम तोड़ दिया। पति-पत्नी की एक साथ अर्थी उठने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, मधवापुर निवासी महिला काफी समय से बीमार थीं। उनकी मृत्यु के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे। इसी दौरान पति अपनी पत्नी को अंतिम विदाई देने के लिए उनकी मांग में सिंदूर भर रहे थे। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन हार्ट अटैक आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

एक ही परिवार में कुछ ही समय के अंतराल में पति-पत्नी की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। दंपति अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गए हैं, जिन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग प्रशासन से की है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!