• Sun. Aug 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियों की समीक्षा, पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने दिए आवश्यक निर्देश

ByTen News One Desk

Jul 23, 2026
37 Views

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियों की समीक्षा, पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने दिए आवश्यक निर्देश


टेन न्यूज ii 23 जुलाई 2026 ii रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो

पीलीभीत। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री सुकीर्ति माधव ने पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गोष्ठी के दौरान पिछले 10 वर्षों में सावन माह एवं कांवड़ यात्रा के दौरान हुई सड़क दुर्घटनाओं के विवरण के साथ-साथ जनपद में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के मासिक एवं प्रगतिशील आंकड़ों की समीक्षा की गई। कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गों, संवेदनशील स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से जीरो फेटलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। इसके तहत गजरौला, जहानाबाद, न्यूरिया, बरखेड़ा, बीसलपुर और पूरनपुर सहित छह क्रिटिकल थाना क्षेत्रों में क्रिटिकल कॉरिडोर टीम (सीसी टीम) का गठन किया गया है, जो यातायात प्रबंधन और दुर्घटना रोकथाम के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, एएसपी/सीओ सदर सुश्री नताशा गोयल, समस्त क्षेत्राधिकारी, छह ZFD थाना टीमों के प्रभारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: रामचंद्र सक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ, पीलीभीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!