जनसेवा हॉस्पिटल के सक्रिय चिकित्सकों के इलाज से बची सभासद की जान![]()
टेन न्यूज ii 23 जुलाई 2026 ii रिपोर्टर: पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।
मीरानपुर कटरा के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी एवं सभासद अशरफ आलम, पुत्र निहाल आलम, बिजली का करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। अशरफ आलम पिछले लगभग 20 वर्षों से इन्वर्टर, पंखा, टीवी, फ्रिज सहित विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत का कार्य करते हैं। 20 जुलाई की शाम करीब 4 बजे वह कुरैशी मार्केट स्थित मुन्ना की दुकान पर इन्वर्टर लगाने गए थे। इसी दौरान अचानक बिजली का करंट प्रवाहित होने से इन्वर्टर का प्लग उनके हाथ में चिपक गया और उन्हें तेज करंट लग गया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए डंडों की मदद से बिजली का संपर्क तोड़कर उन्हें करंट से अलग किया और गंभीर अवस्था में तत्काल मीरानपुर कटरा स्थित जनसेवा हॉस्पिटल पहुंचाया।
अस्पताल के डायरेक्टर सगीर खान के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने बिना समय गंवाए उपचार शुरू किया। लगातार निगरानी, आपातकालीन चिकित्सा और बेहतर इलाज के चलते अशरफ आलम की हालत में तेजी से सुधार हुआ। डॉक्टरों के प्रयास सफल रहे और अब वह पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं।
सगीर खान ने बताया कि बिजली का करंट लगने की घटनाओं में हर मिनट बेहद महत्वपूर्ण होता है। यदि मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कर दिया जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से बिजली से जुड़े कार्य करते समय पूरी सावधानी बरतने और किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की।
स्वस्थ होने के बाद सभासद अशरफ आलम, उनके परिजनों और स्थानीय लोगों ने जनसेवा हॉस्पिटल की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था, डॉक्टरों की तत्परता और सगीर खान के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि समय पर मिले उपचार ने उन्हें नया जीवन दिया। वहीं क्षेत्रभर में जनसेवा हॉस्पिटल की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं की चर्चा हो रही है।
इस दौरान इसाक अंसारी, शमशाद अंसारी, तौफीक कुरैशी (नेता), नन्हे मंसूरी, सगीर अंसारी, जाहिद और आलम सहित कई स्थानीय लोग अस्पताल में सभाषद का हालचाल लेने पहुंचे।