• Fri. Jul 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया में चोरी की मोटरसाइकिल सहित चोर गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Jul 24, 2026
9 Views

औरैया में चोरी की मोटरसाइकिल सहित चोर गिरफ्तार


टेन न्यूज़ !! २४ जुलाई २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अटसू चौकी पुलिस ने लगभग एक माह पूर्व चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल में जुटी है तथा अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है,

जानकारी के अनुसार अटसू में पानी की टंकी के पास लगभग एक माह पूर्व दो बाईकों की आपस में भिड़ंत हो गई थी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को एंबुलेंस की मदद से सीएससी अजीतमल में भर्ती कराया था तथा दोनों मोटरसाइकिल पुलिस की निगरानी में अटसू पानी की टंकी में खड़ी करवा दी थी, लेकिन खातिर चोरों ने टंकी में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर एक मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए, जिसकी पुलिस लगभग एक माह से तलाश कर रही थी, छात्र चोर मोटरसाइकिल को मॉडिफाई कराकर बेखौफ होकर घूम रहे थे,

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक घर में दबिश देकर चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, तथा दूसरे साथी को भागते हुए दबोच लिया शातिर चोर पानी की टंकी से टेंपो में लादकर एक मोटरसाइकिल ले गए थे, चोरों द्वारा फफूंद में मोटरसाइकिल को मॉडिफाई कराकर और नंबर प्लेट बदलकर क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे थे, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है ll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!