अंदरून किला में पूनम सिंह ने महिलाओं से किया आत्मीय संवाद, जाना हाल-चाल

टेन न्यूज़ !! २४ जाली २०२६ !! रिपोर्ट वसीम खान ब्यूरो, लोकेशन रायबरेली
रायबरेली। रायबरेली शहर के अंदरून किला (खाली सहट) में उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब वरिष्ठ समाज सेविका/नेत्री पूनम सिंह स्थानीय माताओं और बहनों के बीच पहुंचीं। उन्होंने महिलाओं से न केवल आत्मीय मुलाकात की, बल्कि उनके बीच बैठकर अत्यंत आत्मीयता से उनका हालचाल जाना और समस्याओं को सुना।
मातृशक्ति की मजबूती ही समाज की नींव
संवाद के दौरान पूनम सिंह ने महिलाओं की समस्याओं, सुझावों और दैनिक आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना तथा उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया। उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा:
”महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही एक विकसित समाज की सबसे मजबूत नींव है। जब हमारी मातृशक्ति आत्मनिर्भर और सशक्त होगी, तभी परिवार, समाज और देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे।”
उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं और बेटियों से अपनी शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को पहली प्राथमिकता देने का विशेष आह्वान किया।
पूनम सिंह के सहज और संवेदनशील व्यवहार की सराहना
मुलाकात के दौरान स्थानीय महिलाओं ने भी खुलकर अपने विचार और अनुभव साझा किए। महिलाओं ने पूनम सिंह के इस सहज, संवेदनशील और अपनेपन से भरे व्यवहार की खुलकर प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में पूनम सिंह ने महिलाओं से मिले अपार स्नेह और समर्थन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की हर महिला को सम्मान, अवसर और सुरक्षा मिलना अनिवार्य है। महिलाओं का यही अटूट विश्वास और स्नेह उन्हें जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट