अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रशासन ने अर्पित की श्रद्धांजलि

टेन न्यूज़ !! २४ जुलाई २०२६ !! रिपोर्ट: वसीम खान, ब्यूरो | लोकेशन: रायबरेली
रायबरेली। अमर शहीद एवं महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर नगर पूर्वी क्षेत्र स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क (कोतवाली के सामने) में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा नगर पूर्वी के प्रकाश नगर शक्ति केंद्र के संयोजक संदीप पाठक के नेतृत्व एवं बूथ अध्यक्ष अभिषेक कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं नागरिकों ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को स्मरण करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा नगर पूर्वी अध्यक्ष आशुतोष पांडे, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम, शहर कोतवाल शिवशंकर सिंह, सभासद धर्मेन्द्र द्विवेदी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री संदीप जैन, विष्णु पाठक, अधिवक्ता अजय मिश्रा, समाजसेविका स्नेहलता त्रिवेदी, मनीष तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के राष्ट्र के प्रति समर्पण और बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट।