• Sun. Jul 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया में बांट-माप विभाग का जांच अभियान, दो दर्जन व्यापारियों पर कार्रवाई

ByTen News One Desk

Jul 26, 2026
8 Views

औरैया में बांट-माप विभाग का जांच अभियान, दो दर्जन व्यापारियों पर कार्रवाई


इलेक्ट्रॉनिक कांटों में अनियमितता और सत्यापन प्रमाणपत्र न मिलने पर चालान


टेन न्यूज़ ii 26 जुलाई 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो

औरैया। कानपुर संभाग के सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान के निर्देश पर जनपद औरैया में 21 से 25 जुलाई तक बांट-माप विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वरिष्ठ निरीक्षक जी.पी. यादव और सहायक निरीक्षक संजय कश्यप ने विभिन्न गैस एजेंसियों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, जिससे व्यापारियों में खलबली मच गई।

जांच के दौरान मोहन गैस एजेंसी (औरैया), पीतांबरा गैस एजेंसी (असैनी, दिबियापुर) और जानकी भारत गैस एजेंसी (इंगुर्रा, याकूबपुर) सहित क्षेत्र के करीब दो दर्जन प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण में कई व्यापारियों द्वारा उपयोग किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक कांटों एवं बाटों में अनियमितताएं पाई गईं। साथ ही कई प्रतिष्ठान मौके पर सत्यापन एवं मुद्रांकन प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत नहीं कर सके।

विभागीय अधिकारियों ने ऐसे व्यापारियों को चिन्हित करते हुए विधिक कार्रवाई की और उनके विरुद्ध चालान की प्रक्रिया पूरी की। अधिकारियों ने व्यापारियों से समय-समय पर अपने बांट-माप उपकरणों का सत्यापन कराने तथा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!