संदिग्ध परिस्थितियों में बीएससी छात्रा की मौत, पोस्टमार्टम से परिजनों का इनकार![]()
लंबे समय से बीमार थी छात्रा, पुलिस ने परिजनों के लिखित अनुरोध पर नहीं की आगे की कार्रवाई
औरैया। बिधूना कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले में 21 वर्षीय बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। हालांकि, परिजनों ने छात्रा के लंबे समय से बीमार होने का हवाला देते हुए पोस्टमार्टम और किसी भी कानूनी कार्रवाई से लिखित रूप में इनकार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गांधी नगर निवासी कीर्ति (21) पुत्री संजय सिंह स्थानीय महाविद्यालय से बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी थी। परिजनों का कहना है कि वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। शुक्रवार शाम भोजन के बाद उसकी अचानक तबीयत*📢आपके शहर की हर छोटी-बड़ी खबर अब LIVE देखें* 👉 राजनीति | अपराध | शिक्षा | स्वास्थ्य | भ्रष्टाचार | जनसंवाद etc. सब कुछ सिर्फ Ten News प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध
*विज्ञापन प्रसारण में भारी छूट, प्रचार-प्रसार करवाने हेतु सम्पर्क करें : 9621791255*
📺 Ten News 24×7 न्यूज़ नेटवर्क
Tata Play चैनल नंबर C Soon…
Airtel Digital चैनल नंबर C Soon…
JioTV पर चैनल नम्बर 3330
Jio Airfiber चैनल नम्बर 4091
DTH Live Tv CH.N0-198
CMN World Tv CH.N0.039
Ashoka Digital Tv CH N0.410
FREE TV CH N0.4433
👇LIVE अभी देखें
*https://www.jiotv.com/live-channel/ten-news/3330*
*ताजा खबरें देखने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें https://youtube.com/@tennewsone*
f
बिगड़ गई, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया।
शनिवार सुबह उसकी तबीयत दोबारा बिगड़ने पर परिजन उसे फिर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया कि परिवार मूल रूप से कन्नौज जिले के सौरिख क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में बिधूना के गांधी नगर मोहल्ले में रह रहा है। मृतका की मां रेखा देवी का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में पिता और एक भाई हैं।
प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों ने छात्रा की पूर्व बीमारी का हवाला देते हुए लिखित रूप में पोस्टमार्टम और किसी भी पुलिस कार्रवाई से इनकार किया। ऐसे में उनकी इच्छा के अनुरूप आगे की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।