अटसू नगर पंचायत अध्यक्ष की मां का लंबी बीमारी के चलते निधन क्षेत्र में शोक की लहर, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भारी संख्या में लोग![]()
टेन न्यूज़ ii 28 जुलाई 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
*औरैया* जनपद के नगर पंचायत अटसू की नगर अध्यक्ष श्रीमती इंदु गुप्ता की माताजी मीरा गुप्ता का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया, उनकी उम्र लगभग 65 वर्ष थी, नगर अध्यक्ष पति स्वदेश प्रकाश पोरवाल ने बताया कि बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थीं,
जिनका इलाज कानपुर, लखनऊ व मुंबई में कराया गया था, मंगलवार को उनकी अचानक ज्यादा तबियत बिगड़ने से उनको सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त दोपहर लगभग 2:00 बजे उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया, उनके निधन की सूचना मिलते ही अटसू स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने लोगों की भीड़ जुट गई,
नगर के व्यापारियों, पत्रकारों सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना दी है, जिनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा ll