गुरु पूर्णिमा पर कन्नौज के महादेवी घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जीटी रोड पर घंटों लगा जाम![]()
टेन न्यूज़ ii 29 जुलाई 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो
कन्नौज। आषाढ़ पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) के पावन अवसर पर ऐतिहासिक नगरी कन्नौज के गंगा घाटों और प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही हजारों श्रद्धालु महादेवी घाट पहुंचने लगे, जहां उन्होंने गंगा स्नान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। ![]()
इसके बाद श्रद्धालुओं ने नगर के विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। भारी भीड़ के चलते महादेवी घाट पर कुंभ जैसा दृश्य देखने को मिला।![]()
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार स्वयं महादेवी घाट पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। घाट पर पुलिस बल, बैरिकेडिंग और अन्य सुरक्षा इंतजाम मुस्तैदी के साथ तैनात रहे।![]()
वहीं, आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण जीटी रोड पर कई घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। जाम में 108 एम्बुलेंस के फंसने से मरीजों और आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि प्रशासन लगातार यातायात को सुचारु कराने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा रहा।
रिपोर्ट: प्रभाष चंद्र, कन्नौज।