• Wed. Jul 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गुरु पूर्णिमा पर आनंदेश्वर धाम में भव्य सुंदरकांड, महामंडलेश्वर कौशलानंद गिरी का हुआ अभिनंदन

ByTen News One Desk

Jul 29, 2026
7 Views

गुरु पूर्णिमा पर आनंदेश्वर धाम में भव्य सुंदरकांड, महामंडलेश्वर कौशलानंद गिरी का हुआ अभिनंदन


टेन न्यूज ii 29 जुलाई 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर ऋषि नगर मानीमऊ स्थित आनंदेश्वर धाम में जूना अखाड़ा नंबर-1 के नवनियुक्त महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी कौशलानंद गिरी महाराज के सानिध्य में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान श्रीराम व हनुमानजी के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर महामंडलेश्वर का भव्य स्वागत किया। हाल ही में जूना अखाड़ा नंबर-1 द्वारा महामंडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित किए जाने पर श्रद्धालुओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

अपने आशीर्वचन में महामंडलेश्वर स्वामी कौशलानंद गिरी महाराज ने कहा कि गुरु ही जीवन को सही दिशा देने वाले प्रकाश स्तंभ हैं। उन्होंने सेवा, सदाचार, संस्कार और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में आश्रम के शिष्यों व सेवकों का विशेष सहयोग रहा।

— प्रभाष चंद्र, कन्नौज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!