• Wed. Jul 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गुरु पूर्णिमा पर रायबरेली के गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

ByTen News One Desk

Jul 29, 2026
5 Views

गुरु पूर्णिमा पर रायबरेली के गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम


टेन न्यूज ii 29 जुलाई 2026 ii वसीम खान ब्यूरो

रायबरेली। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर जनपद के प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार सुबह से ही डलमऊ, गंगासो और गोकना गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचने लगे।

श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे और जय गुरुदेव के जयघोष के बीच आस्था की डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाटों पर स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना कर अपने गुरुओं का स्मरण किया तथा दान-पुण्य किया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। प्रमुख घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों और गोताखोरों की तैनाती की गई। जल पुलिस की टीमें नावों से लगातार गश्त करती रहीं तथा गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई।

वहीं, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई। पूरे दिन गंगा घाटों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

रिपोर्ट: वसीम खान, ब्यूरो, रायबरेली (टेन न्यूज)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!